कानपुर, जून 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फोन पर प्रेमी के उकसाने पर पति को चाकू घोंपने वाली पत्नी निहारिका पर अब हत्या का मुकदमा चलेगा। गुरुवार को फीलखाना पुलिस ने आरोपी पत्नी का न्यायिक रिमांड ले लिया है। मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। अभी तक आरोपी पत्नी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराएं लगाकर जेल भेजा था। हत्या की प्रयास की धारा को हटाकर हत्या में मुकदमा तरमीम कर दिया गया है। फीलखाना के नील वाली गली स्थित बालाजी धाम अपार्टमेंट में रहने वाले 45 वर्षीय मनीष गुप्ता वर्ष 2017 में काहूकोठी की निहारिका से प्रेम विवाह किया था। पिता रामकिशोर के मुताबिक करीब दो साल पहले बेटे को पता चला की बहू का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर अक्सर उनके बीच में झगड़ा होने लगा। पांच जून 2026 को निहारिका किसी से फोन पर बात कर रही थी।...