कौशाम्बी, नवम्बर 23 -- पति को खुदकुशी के लिए विवश करने की आरोपी महिला को कौशाम्बी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। महिला के पिता व प्रेमी की तलाश की जा रही है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बैगवां गांव निवासी अनिल कुमार ने 19 नवंबर को घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को उसकी मां शांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बहू लक्ष्मी देवी का उसके मायके करारी के भैला मकदूमपुर में रहने वाले शैलेंद्र कुमार सरोज से प्रेम संबंध है। बहू प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को हत्या की धमकी दिया करती थी। बेटे ने इसकी जानकारी ससुर मन्ना लाल को दी तो उसने अपनी बेटी को समझाने के बजाए उसका ही पक्ष लिया। पीड़िता के मुताबिक, घटना वाले दिन भी बेटे ने बहू यानी अपनी पत्नी को समझाया था। यह भी कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.