पति को आत्महत्या को मजबूर करने पर पत्नी गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 19 -- फैजगंज बेहटा/ओरछी। फैजगंज बेहटा पुलिस ने पति को आत्महत्या को मजबूर करने की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेजा है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा के रहने वाले नारायण सिंह ने आत्महत्या करने वाले जितेंद्र की पत्नी निर्मला पर जितेंद्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि निर्मला क्षेत्र के ही गांव आसफपुर में रह रही है। पुलिस ने उसको आसफपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति गिरफ्तार यह भी पढ़ें- -पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति दोषी करार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.