बरेली, सितम्बर 25 -- फरीदपुर,संवाददाता। पत्नी और उसके मायके वालों के धमकाने के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सीओ के आदेश पर एक महीने बाद पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है।  फरीदपुर के आनंद बिहार कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार की शादी करीब दो वर्ष पहले पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी घनश्याम की पुत्री रोशनी से हुई थी। आरोप है छह अगस्त की रात रंजीत ने रोशनी को मोबाइल फोन पर किसी से बात करते देखा। आरोप है कि पूछताछ के दौरान रोशनी ने मोबाइल फोन गैस चूल्हे पर जला दिया और सिम को मुह से चबा लिया। दूसरे दिन रोशनी प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। रोशनी अपने साथ पांच हजार रुपये नकद तथा कुछ सोने-चांदी के आभूषण ले गई। मृतक रंजीत के पिता रामकुमार के अनुसार, घ...