बदायूं, जून 13 -- थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रही महिला सावित्री निवासी मुड़िया धुरैकी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सुरेश कश्यप की मां कांति देवी की तहरीर और मृतक के मोबाइल से मिले अंतिम वीडियो के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोप है कि सावित्री की प्रताड़ना से परेशान होकर सुरेश ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...