पति के होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखने पर जांच शुरू
रुद्रपुर, मई 25 -- सितारगंज, संवाददाता। अरविंदनगर में बीडीसी सदस्य के पति को होर्डिंग में खुद को बीडीसी सदस्य लिखना महंगा पड़ गया। आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी की शिकायत पर जांच शुरू हुई है। ग्राम अरविंदनगर निवासी निखिलेश घरामी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपने पारिवारिक सदस्य को पद एवं गरिमा के दुरुपयोग व निर्वहन की अनुमति देना जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि बीडीसी निर्वाचित सदस्य के पति ने होर्डिंग में खुद को क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शाया है। इधर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय ने जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र लिखकर निखिलेश घरामी के शिकायती पत्र के क्रम में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है। इधर, विपुल विश्वास ने बताया कि बीडीसी सदस्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.