पटना, जनवरी 12 -- पटना में एक महिला की गोली मारकर हुई हत्या से सनसनी फैल गई है। जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में इस वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला यहां एक होटल संचालक की पत्नी थीं। महिला की लाश पति के होटल के पीछे महज 500 मीटर की दूरी पर मिली है। महिला की पहचान 40 साल की माला देवी के तौर पर हुई है। महिला जहानाबाद की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि माला रविवार को जहानाबाद से अपने ससुराल जानीपुर के बभनपुरा में आई थी। रविवार की देर रात महिला की गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। महिला के पति का नाम सुबोध शर्मा बताया जा रहा है। माला की हत्या के बाद उनका शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। महिला की गोली मारकर हत्या क्यों की गई? अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई...