पति के हत्यारोपी पर धमकी देने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासी रेखा देवी पत्नी राज बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का ही मनीष सिंह उसके पति राज बहादुर की हत्या में नामजद आरोपी है। आरोप है कि मनीष उसे देखते ही गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है, जिससे वह काफी डरी-सहमी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनीष सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.