हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। पति के गंभीर बीमारी से ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को एक महिला ने काली मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बावन चुंगी निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता शुक्रवार सुबह हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित महोलिया शिवपार गांव के काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर अचानक धारदार वस्तु से अपनी जीभ काटकर मां काली को अर्पित कर दी। इसके बाद खून बहने लगा, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.