पति के साथ लूना से जा रही पत्नी असंतुलित हो गिरी, मौत
मिर्जापुर, जून 18 -- चुनार (मिर्जापुर ) l टीवीएस लूना पर सवार होकर पति के साथ जा रही पत्नी का गिर कर गंभीर रूप से हो गई l सिर में लगी चोट के कारण अत्यधिक रक्तश्राव होने घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई l घटना कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर एनएच 35 पर गुरुवार सुबह करीब 7,30 बजे की है l 58 वर्षीय मृतक सुशीला देवी पत्नी राम प्रकाश प्रजापति निवासी अहरौराडीह अपने पति के साथ लूना बाइक से पड़री से अहरौरा जा रही थी l पिरल्लीपुर के समीप एनएच 35 पर अचानक असंतुलित हो कर गिर गई l जिससे उसकी सर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.