बांदा, मार्च 27 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में अपने कथित पति के द्वारा साथ न रखने से नाराज महिला ने स्टेशन के पास डाई पी ली इसके बाद स्टेशन के वेटिंग हॉल में पहुंच गई। जिसे आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया है। जसपुरा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुस्लिम महिला तीन वर्ष पहले अपने ममेरे भाई की शादी में भाड़े की कार से रायपुर (छत्तीसगढ़) गई थी।महिला के अनुसार कार चला रहे शहर के अवंति नगर मुहल्ले के सौरभ गुप्ता से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसके बाद वह एक दूसरे को प्रेम करने लगे थे। डेढ़ साल पहले सौरभ उसे लेकर चित्रकूट के एक मंदिर गया। जहां दोनों ने मंदिर में प्रेम-विवाह किया था। इसके बाद जब युवक उसे अपने घर ले गया तो परिजनों ने रखने से मना कर दिया। इसके बाद सौरभ ने उसे बिजली खेड़ा मुहल्ले में किराये के मकान में रखा । महिला का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.