आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को पति के साथ दवा लेने आयी पत्नी रहस्य मय ढंग से लापता हो गयी। मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीया महिला दवा के लिए पति के साथ जिला महिला अस्पताल में करीब 11 पहुंची थी। कुछ देर के लिए पति अस्पताल से बाहर चला गया। इसके बाद महिला लापता हो गयी। अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खगालने के बाद पता चला कि महिला अस्पताल में आयी, कुछ देर रुकने के बाद वह अकेली टहलते हुए अस्पताल परिसर से बाहर चली गयी। परेशान पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, परिजनो से पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.