आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को पति के साथ दवा लेने आयी पत्नी रहस्य मय ढंग से लापता हो गयी। काफी तलाश के बाद महिला का पता नहीं चला। अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज में महिला अकेले अस्पताल से बाहर जाते दिखी। पति की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मेंहनगर थाना क्षेत्र हथौड़ी गांव निवासी पूजा गोंड पत्नी अमित गोंड गर्भवती है। मंगलवार को वह पति के साथ महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला महिला अस्पताल आयी थी। पति ने बताया कि वह कुछ देर के लिए अस्पताल के पास स्थित शौचालय में चला गया था। वापस लौटा तो पूजा गोंड गायब थी, काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। फोन करने पर पूजा गोंड का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। परेशान होकर पति अमित गोंड ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया। अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.