पति के साथ घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना
वाराणसी, मई 28 -- बड़ागांव, संवाद। थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव निवासी पति- पत्नी मंगलवार रात लगभग 8 बजे बनारस से अपने निजी कार्य कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाजिदपुर चौराहे के पास चार हमलावरों उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की और महिला का मंगलसूत्र, नगदी और मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगी ने अपने ही गांव के एक युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध बुधवार को देर शाम स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव निवासी संजय कुमार और उसकी पत्नी बुधवार की देर रात लगभग 8 बजे वापस घर लौट रहे थे। उसी के गांव का जयप्रकाश और उसके तीन अन्य ने मारपीट की। नगदी और अन्य सामान छीन ली। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते हमलावर भाग निकले ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.