पिथौरागढ़, मई 14 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के एक गांव में 24 वर्षीय महिला ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला ने पति के साथ चल रहे विवाद के चलते बुधवार को घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद महिला के बार-बार उल्टी करने पर परिजन उसे तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी ने मरीज को भर्ती उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...