अमरोहा, अप्रैल 8 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। पति के सऊदी अरब जाने के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज में 10 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने ससुर, देवर व ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।नगर के मोहल्ला लालबाग कनेटा रोड निवासी इकरा पुत्री अब्दुल कादिर का कहना है कि उसकी शादी एक मार्च 2023 को आजाद पुत्र शफीक उर्फ छोटा निवासी गांव जड़ौदा थाना किठौर जिला मेरठ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद पति काम करने के लिए सऊदी अरब चले गए। इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप के मुताबिक ससुर शफीक, देवर शादाब व ननद आसिया ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.