मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के मिश्रौलिया गांव में पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर महिला ने मंगलवार को घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, महिला के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां घर में गांव निवासी कौशलेन्द्र पटेल की पत्नी सिंधू कुमारी (31) का शव फंदे से लटकता मिला। सिंधू का मायके कथैया थाना क्षेत्र के हरपुर हरदी गांव में है। थानेदार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मायके में युवती का शव कमरे में पंखा से लटकता मिला मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.