सहारनपुर, अगस्त 8 -- सरसावा। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और अटूट विश्वास के अनेक प्रेरक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में हाईवे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति में रंगा पूरा क्षेत्रनीलम और उनके बेटे हर्ष की यात्रा इन्हीं में एक भावुक तस्वीर नीलम और उनके बेटे हर्ष की है, जो हरिद्वार से गंगाजल रूपी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। यह यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपने पति के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक पत्नी की सच्ची आस्था और प्रार्थना का प्रतीक बन गई है। यात्रा के दौरान नीलम ने बताया कि उनके पति लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना को लेकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए गंगाजल कांवड़ उठाई ह...