सहरसा, अक्टूबर 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता । विधि विधान, हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार करवा चौथ का पर्व मनाया गया।महिलाओं ने चन्द्रमा के निकलते हीं घरों की छतों पर छलनी के साथ चन्द्र दर्शन कर अपने सुहाग के लिए लंबी उम्र की कामना किया और पति से आशीर्वाद लिया।पर्व को लेकर घरों में काफी उत्साह बना रहा। दिन भर निर्जला रहने के बाद देर शाम पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत समाप्त किया।पतियों ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत समाप्त करवाया। करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण व्रत मनाया जाता है।हर वर्ष कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। पर्व से संबधित सामग्रियों की खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.