बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाने के बरुआ गांव में शनिवार को देर शाम किसी से बात करने के शक में पति-पत्नी में मोबाइल को लेकर छीना झपटी हुई। पत्नी ने फोन कॉल डीलिट कर दी तो गुस्साए पति ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया और बाहर चला गया। इसके बाद कुछ ही देर में पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के ताऊ ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कालिंजर थाना क्षेत्र के बरूआ कालिजर निवासी 23 वर्षीय रैना देवी पत्नी बुद्वविलास ने शनिवार की रात घर में सल्फास की गोलियां खा लिया। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तब घरवालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.