कानपुर, जून 19 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के मुस्लिम दोस्त पर पीछा करने, अश्लील टिप्पणियां करने, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रावतपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति का मुस्लिम दोस्त पिछले तीन माह से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उसका पीछा करता था, रास्ता रोकने का प्रयास करता था और अभद्र टिप्पणियां करता था। आरोपी फोन पर भी धमकी देता था। आरोपित महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। बात न मानने पर समाज में बदनाम करने की बात कह जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर जब इसकी जानकारी अपने पति को दी तो आरोपी ने उसके बारे मे...