प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के जगापुर मोहल्ला निवासी ज्योति गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। उसके पति मूलचन्द गुप्ता से उसके मामा की बेटी निवासी अब्दुल वाहिदगंज नवाबगंज इंस्टाग्राम पर बात करती थी। दबाव बनाकर उसके पति से पैसे की मांग करती थी। 26 मई को उसके भतीजे के इंस्टाग्राम पर मैसेज आया कि मूलचन्द ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ज्योति का आरोप है कि गलत तरीके से बनाए गए मानसिक दबाव और पैसे की मांग से तंग आकर उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पीड़िता ने मामले में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...