संवाददाता, मई 2 -- UP News: यूपी के बांदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति के दो थप्पड़ मारने से नाराज महिला ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण रामविशाल का पुरवा के रहने वाले शिव प्रसाद ने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बहू बीनू देवी ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर अटारी में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.