बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में एक महिला ने अपने पति के दूसरे निकाह से नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का छत से कूदते हुए लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला किदवई नगर के एक व्यक्ति ने करीब सात साल पहले पहली पत्नी से कोई संतान न होने के चलते दूसरा निकाह कर लिया था। इसके चलते व्यक्ति और उसकी पहली पत्नी के मध्य विवाद रहने लगा। वर्तमान में दोनों पक्षों के मध्य मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का मायका दिल्ली का है। बताया जाता है कि महिला बीते दिन न्यायालय से तारीख करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.