बांदा, मार्च 26 -- बांदा, संवाददाता। पत्नी के खेत न जाने पर पति ने उसे डांट दिया। इसी से नाराज पत्नी ने जहर खा कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कमासिन थाना क्षेत्र के लुधौरा खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय रामकली पत्नी शिव पूजन ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी तब परिजनो को पता चला। उसे तत्काल सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत नाजुक बताया कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह दोनो बेटों से अलग रहता है। उसके पास चार बीघा जमीन है। किसानी करके अपना व अपनी पत्नी का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी बुखार से पीड़ित थी। उसने उसका इलाज कराया था। मंगलवार को वह लाही की फसल काटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.