एटा, अप्रैल 1 -- हादसे की सूचना देकर महिला को अपने साथ ले गया और उसके दुष्कर्म किया। धोखाधड़ी कर रुपये भी निकाल लिए। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना राजा का रामपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ माह पहले आरोपी विक्की उर्फ विजय उर्फ अरुण निवासी ताजपुर अददा आया और बोला पति हादसे में घायल हो गए है। झूठी सूचना देते हुए अपने साथ ले गया। पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने फोन-पे का पासवर्ड पूछकर खाते से एक लाख 11 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर थाने पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.