हाजीपुर, मई 4 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाना क्षेत्र के चैनपुर नन्हाकर निवासी फूल कुमारी ने चांदपुरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें कहा है कि उसके पति मणि कुमार 24 अप्रैल के सुबह 5 बजे घर से निकले थे,इसके बाद वह खोजबीन की तो नहीं मिले। जिस पर उसने अपने ससुर राजकुमार सिंह को बोला कि पति की काफी खोजबीन किया पर नहीं मिल रहे हैं,तो उसके ससुर ने भी खोजबीन किया पर अभी तक उसके पति नहीं मिले है। उसने प्राथमिकी में कहा है कि उसके पति मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर है,जो घर से गायब होने के बाद अब तक नहीं लौटे है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...