अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में ब्याही एक युवती ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट,गाली-गलौच और धमकी की रूपर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कराई है। शिकायत में मूल रूप से इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा पूरे डीह निवासी रूबी पुत्री मो.हारून का कहना है कि 25 मार्च को वह अपने ससुराल कैंट थाना क्षेत्र के ताजपुर कोड़रा आई तो पारिवारिक मामले को लेकर उसके पति गुलजार अहमद ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मार डालने तथा तलाक देने की धमकी दी।------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.