मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह की रहने वाली एक महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 को उनके पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके दो साल बाद उसका निकाह दूसरे युवक से हुआ। इसके बाद शहर में किराये के मकान में पति के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद पति ने दहेज में 10 लाख रुपये की डिमांड की। इनकार करने पर पति ने गहने गिरवी रखकर पांच लाख रुपये का लोन निकलवा लिया। एक बार गर्भपात करा दिया। दूसरी बार में इनकार करने पर सादपुरा रेलवे गुमटी के पास चलती ट्रेन से धक्का देने का प्रयास किया, जब वह ससुराल गोरीगामा डीह पहुंची तो वहां से दहेज की डिमांड की गई। इनकार...