प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के शमा की सरांय वेंधन गोपालपुर गांव निवासी प्रीती पाठक पुत्री ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी 10 मई 2023 को श्रीकांत द्विवेदी उर्फ दुर्गेश द्विवेदी निवासी भाव सिया बाघराय के साथ हुई। शादी के बाद से ही उसके ससुरालवालों का व्यवहार उसके प्रति खराब रहा। उसका पति तमंचा लेकर उसके पिता की दी हुई बाइक से रात भर घूमता रहता। विरोध करने पर वह कहता उसके काम में रोड़ा न बनो नहीं तो जान से मार दूंगा। उसके मोबाइल से फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वह अश्लील फोटो मैसेज भेजता रहता, मामले की शिकायत पहले भी कर चुकी है। आरोप है कि उसका पति कुछ साथियों संग उसका और उसके परिवार का पीछा करता है। पीड़िता प्रीती पाठक की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति श्रीकांत उर्फ दुर्गेश द्विवेदी, ससुर रामराज द्विवेदी, सास, अज्ञात ...