मिर्जापुर, मई 16 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी खुशी पत्नी रोशन लाल ने पति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। शुक्रवार की पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची। पति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- परिवार को पीटा, जान से मारने की दे रहे धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...