पति के उत्पीड़न से परेशान होकर सोमवती ने की थी खुदकुशी
कौशाम्बी, मई 10 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में ब्याही सोमवती ने पति के उत्पीड़न से आजिज आकर खुदकुशी की थी। पति दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करता था। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बनपुकरा गांव निवासी राम मिलन पटेल ने बताया कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी सोमवती की शादी मीरापुर गांव में पवन कुमार पटेल पुत्र रामप्रसाद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा था। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने आरोपी को समझाया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार, पति के उत्पीड़न से परेशान होकर शनिवार को उसकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.