बुलंदशहर, मार्च 18 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले माह मृतका के पति द्वारा भी आत्महत्या कर ली गयी थी। जिसके बाद से वो मायके में रह रही थी और काफी तनाव में आई हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी 24 वर्षीय प्रियंका पुत्री दुर्वेश का शव घर में ही एक कमरे में पंखे से लटका मिला। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए। प्रियंका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ऐदलपुर धीमरी निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद पुष्पेंद्र प्रियंका के सा...