रामपुर, मार्च 9 -- रामपुर। करीब 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कागानगला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति समेत चार ससुरालियों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला सर्की गांव निवासी दिगवेंद्र सिंह राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2019 केमरी थाना क्षेत्र के कागानगला गांव निवासी सुरजीत से हुई थी। सुरजीत के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से आरोपी उसकी बहन का उत्पीड़न करता रहता था। शादी के चार पांच माह बाद उसकी बहन के गर्भवती होने पर उसकी भाभी ने इलाज के नाम पर दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसका पति उसका ध्यान नहीं रखता था तथा कई...