कानपुर, मार्च 14 -- सरसौल। महाराजपुर एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपित पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। इस पर पीड़िता ने आरोपित पति समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महाराजपुर के खरौटी गांव निवासी शिखा के अनुसार, उनका विवाह वर्ष 2024 में बैजाखेड़ा गांव निवासी रामशंकर के साथ हुआ था। आरोप है कि पति रामशंकर का पड़ोस की रहने वाली महिला से अवैध संबंध है। पीड़िता ने नौ मार्च की रात को पति और पड़ोसी महिला दोनों को एक साथ देख लिया। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है उसके साथ पड़ोसी युवक ने भी मारपीट की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.