फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- रसूलपुर क्षेत्र की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि आगरा के ससुरालियों द्वारा उसका अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर उत्पीड़न किया और मारपीट की। इसके बाद पति का एक युवती के साथ अफेयर पता चला तो विरोध पर पति ने धमकी दी कि वह उसी युवती से शादी करेगा और उसे भी साथ में रखेगा। मौका पाकर जेठ ने उससे छेड़छाड़ की। शिकायत पर उसको करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। उत्पीड़न ज्यादा हुआ तो मायकेवाले उसको फिरोजाबाद ले आए। मामले में पति, सास, ससुर, देवर समेत 9 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रसूलपुर में पुराना रसलूपुर निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी गगन निवासी देवरी रोड आगरा से 2016 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पति गगन उर्फ जानी, जेठ हिमालय कुमार...