शामली, अप्रैल 9 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बडीआल जाटान निवासी एक महिला ने अपने पति के कथित अपहरण और पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि एक माह बीत जाने के बावजूद उसके पति का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। पीड़िता मुनेश देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह 8 मार्च को अपने पुत्र के साथ ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल दवाई लेने गई थी। घर पर उनके पति सतेन्द्र कुमार और बेटी वैशाली मौजूद थे। आरोप है कि 9 मार्च को सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग जबरन घर की छत के रास्ते घुस आए और उनके पति को अपने साथ ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि नीरज, हरेन्द्र, बिजेन्द्र समेत कुछ अन...