पति की हादसे में मौत के मामले में पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर। जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास 21 सितंबर को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाफरपुर, पोस्ट खानपुर निवासी सविता रानी बत्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे उनके पति विकास बत्रा काम से घर लौट रहे थे। जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय काशीपुर की ओर से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके पति को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें एसटीएच हल्द्वानी और फिर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सविता रानी ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.