पति की हत्या में सादपुरा से पत्नी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने पति की हत्या मामले में फरार पत्नी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। मामला सादपुरा धनखरवा टोला का है, जहां बीते 11 जून को विवेक कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले थे। घटना के बाद पत्नी और उसके परिवार वाले मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंपा था। विवेक मूल रूप से कुढ़नी थाना के रमचंद्रा गांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ सादपुरा स्थित ससुराल में ही रहता था। बताया जाता है कि पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था और उसकी पिटाई भी होती थी। मृतक के पिता चुल्हाई महतो के आवेदन पर विवेक की पत्नी काजल देवी, साला सन्नी, सास रेखा देवी और ससुर भरत महतो को नामजद आरोपित बनाते हुए हत्या की एफआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.