चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली संवाददाता। बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहजा गांव निवासी राजवंश बियार की हत्या उसकी पत्नी ने ननदोई के साथ मिलकर की थी। दोनों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया था। यह खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आकाश पटेल ने किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते एक मार्च खुरुहजा निवासी हीरा बियार ने बबुरी थाने के तहरीर दी थी कि उसके भतीजे राजवंश बियार ने अपनी भूमि रामगढ़ निवासी रविन्द्र यादव के पास गिरवी रखी थी। भूमि वापस लेने जाने पर रविन्द्र यादव ने उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर राजवंश ने आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस टीम की जांच और साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का निकला। पुलिस ने बताया कि हिरासत में पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.