हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। पति की हत्या के मामले में कोर्ट में पैरवी कर रही विधवा को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। तारीख से लौटने पर आरोपियों ने गांव में पीड़िता को रोककर गाली-गलौज की और मुकदमे में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली सासनी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। गांव लरौता निवासी बबली देवी उर्फ रेनू देवी पत्नी स्व. भूपेंद्र सिंह के पति की आठ मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संजय उर्फ लालो निवासी लरौता के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- मुकदमे में गवाही दिलाने पर जान से मारने की धमकी, केस पीड़िता रेनू देवी ने बताया कि वह मुकदमे की तारीख पर गई थीं। 20 अप्रैल 2026 को जब वह अपने गांव लरौता लौटीं तो एक आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने संजय ने ग...