प्रमुख संवाददाता, जुलाई 18 -- यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने ड्राइवर के इश्क में पति को दूध में नींद की गोलियां खिलाई गई और जहरीले सांप से डसवा कर हत्या कर दी। महिला पिछले करीब एक साल से देशभर में पतियों की हत्या की घटनाओं पर नजर रख रही थी। इंटरनेट पर परफेक्ट क्राइम को लेकर जानकारी कर रही थी। साथ ही ये भी देख रही थी पुराने केस में किन तरीकों से पुलिस ने आरोपियों पकड़ा था। ऐसे में मेरठ का सांप कांड दामिनी को दोबारा से अंजाम देना आसान लगा। हालांकि इस बार दामिनी और तुषार ने पुराने केस की गलती नहीं दोहराई। दामिनी ने अतुल से साल 2019 में लव मैरिज की थी और दोनों कुछ समय तक खुशी से रहे। दामिनी ने खुलासा किया कि शादी के दो साल बाद अतुल मारपीट करने लगा और यातनाएं देने लगा। अतुल की इन हरकतों से परेशान हो ...