प्रमुख संवाददाता, जुलाई 19 -- मेरठ सांप कांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दामिनी ने पति अतुल पवार की हत्या के लिए कई माह से प्लानिंग की थी। इंटरनेट पर उसने सबसे जहरीले सांप को लेकर सर्च किया था। करैत सांप के बारे में पता चलने के बाद उसकी खासियत और बाकी जानकारी भी जुटाई थी। पता चला कि ये सांप रात को शिकार पर निकलता है और अक्सर घरों में घुसकर बिस्तर पर चढ़ जाता है। ऐसे में दामिनी और तुषार ने अपनी साजिश के लिए यही सांप सटीक पाया। तुषार ने इसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की। यही फोटो तुषार ने अपने साथियों सोनू और उदय को दिखाकर कहा था कि बस यही सांप चाहिए। इसके लिए सपेरे को देने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए।सांप पकड़ने वाले को खोज रही पुलिस पुलिस सूत्रों की माने तो सांप पकड़ने में एक अन्य सपेरे ने सोनू और उदय की मदद की थी। इसके लिए सोनू और ...