जौनपुर, मई 14 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक महिला को उचौरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पांच मार्च 2026 को थाना पवारा क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर (गंगापुर) निवासी मनीषा गौड़ पत्नी नागेंद्र कुमार गौड़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार मार्च को विपक्षीगण ने उनके पति नागेंद्र गौड़ पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल नागेंद्र गौड़ का उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना पवारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी गुडिया निवासी ग्राम कुंवरपुर (गंगापुर), थाना पवारा, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...