शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले में 2019 में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद ननदोई संग भागी पत्नी का लुका-छिपी वाला खेल खत्म हो गया है। प्रेमी की मोहब्बत में महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद महिला अपने ननदोई को ही सबकुछ मानकर उसी के साथ फरार हो गई थी। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। छह साल से दोनों अलग-अलग जगहों परे चोरी-छिपे रह रहे थे। रविवार को पुलिस को दोनों की क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करेगी। तिलहर थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गंगवार की 22 मई 2019 को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में सतीश के पिता लेखराज ने हत्या करने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.