मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- कांटी। मड़वन की विशुनदत्तपुर निवासी सुमन देवी ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया कि 30 मार्च को तमिलनाडु के तिरुपुर में बिजली का काम करने वाले ने पति पवन दास की मौत की सूचना दी। सुमन देवी ने एक महिला से अवैध संबंध को लेकर पति की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। इससे पहले भी जनवरी में पति के अचानक लापता होने की सुमन देवी ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ कांटी पुलिस से शिकायत की थी। बाद में पति के तमिलनाडु में होने की सूचना मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.