पति की हत्या का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के देउरवां गांव में पुलिया के नीचे शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।सरवरजहां पत्नी हकामू उर्फ इमामुद्दीन ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 10 मई की शाम उनके पति को किसी व्यक्ति ने फोन कर शराब भट्ठी पर बुलाया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह भट्ठी के पास स्थित पुलिया के नीचे उनका शव बरामद हुआ। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मृतक की आंख और सीने पर गंभीर चोट के निशान थे जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले बाइक को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.