दुमका, अक्टूबर 8 -- दुमका। पति की हत्या के आरोप में जरमुंडी थाना की पुलिस ने महिला बिटिया सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की यह घटना फरवरी 2024 में जरमुंडी के जयपुर गांव में हुई थी। बताया जाता है कि दंपति के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था और धक्का-मुक्की में पति के गिर जाने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में महिला बिटिया सोरेन के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला के पति बबलू मरांडी को शराब पीने की लत लगी हुई थी। वह कोई काम नहीं किया करता था। घर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई थी। वह किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर परिवार वालों का भरण-पोषण किया करती थी। मजदूरी के भी रूपए को वह शराब पीने के लिए जबरन ले लिया करता था। वह पति से आजीज हो चुकी थी। घटना के दिन वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी से उलझ गया। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.