पाकुड़, फरवरी 20 -- नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा गांव में एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक की आरोपी पत्नी संझली हेम्ब्रम ने भी झुन्नू हांसदा की हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के समक्ष संझली ने स्वीकार किया है कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी क्रम में झुन्नू ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गयी। आक्रोश में आ कर उसने मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। यहां बता दें कि इस संबंध में मृतक की बहन ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी भाभी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आवश्यक पूछताछ व कागजी प्रक्रियाा पूरी कर उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.