पति की हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका, बेटी की गवाही से मां, प्रेमी और उसके भाई को उम्रकैद
आगरा, जुलाई 22 -- Husband Killer Wife: पिता की हत्या में बेटी की गवाही ने मां और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को जिंदगी भर के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। ताजगंज क्षेत्र में वर्ष 2021 में फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खाली प्लॉट में फेंका गया था। इस चर्चित मामले में पांच साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट शिव कुमार ने मृतक की पत्नी प्रेमिता उर्फ प्रमिता निवासी सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी, उसके प्रेमी रविकांत राजपूत और उसके भाई शशिकांत राजपूत निवासी नगला केवल, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास तथा कुल दो लाख 80 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी मृत्युंजय सिंह और एडीजीसी विजय वर्मा ने वादी, विवेचक सहित दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.